अवैध निर्माण गिराने को वक्फ बोर्ड भी सहमत

Date:

सरकार ने मालिकाना हक क्लियर करने के लिए विधि सचिव को भेजा मामला

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

संजौली मस्जिद में हुए अवैध निर्माण के मामले में शुक्रवार को दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। एक तरफ वक्फ बोर्ड ने भी मस्जिद कमेटी के फैसले के अनुसार अवैध निर्माण को हटाने को लेकर अपनी सहमति दे दी, वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने इस मस्जिद की जमीन का मालिकाना हक निर्धारित करने के लिए राज्य सचिवालय के सीनियर अफसरों की ड्यूटी लगाई है। लॉ सेक्रेटरी से भी इस बारे में राय ली जा रही है। इसीलिए मस्जिद का अवैध हिस्सा सील करने को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया जा सका है। शुक्रवार को वक्फ बोर्ड के एस्टेट ऑफिसर कुतुबुद्दीन नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मिले हैं। इस दौरान उन्होंने इस पूरे मामले पर आयुक्त से चर्चा की और यह कहा है कि मस्जिद कमेटी यदि खुद यह बात कह रही है कि संजौली में अढ़ाई मंजिल के अलावा, जो भी निर्माण हुआ है, यदि वह कानूनन अवैध साबित होता है, तो उसे खुद तोड़ देंगे, तो ऐसे में वक्फ बोर्ड को भी इस बात में कोई ऑब्जेक्शन नहीं है। नगर निगम नियमों के तहत जो भी कार्रवाई करेगा, वह मान्य होगा।

वहीं, नगर निगम का भी अब यह कहना है कि इस पूरे मामले में मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड दोनों का पक्ष क्लियर हैं। ऐसे में अब आगामी कार्रवाई सभी पहलुओं को देखकर की जाएगी। शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में इस मामले पर जो पार्टी मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में भाजपा की तरफ से आई आपत्ति के बाद पहले मलिकाना हक क्लियर किया जा रहा है। सरकार ने अधिकारियों को कहा है कि पहले मलिकाना हक पर स्पष्ट दस्तावेज लाएं और उसके बाद अवैध निर्माण पर कार्रवाई करें। नगर निगम के कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पांच अक्तूबर को है, लेकिन मस्जिद को सील करने का काम उससे पहले हो सकता है। मीटिंग में शामिल रहे स्थानीय विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि शिमला शहर में दोबारा शांति व्यवस्था भंग न हो, इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

वीएचपी के दो पदाधिकारियों समेत 50 लोग नामजद

संजौली मस्जिद विवाद मामले में शिमला पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के दो पदाधिकारियों समेत 50 आरोपियों को नामजद किया है। इसमें विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री तुषार डोगरा, संगठन मंत्री चंदन बोध, संजय सूद, अशोक शर्मा, भूपेंद्र, श्याम चोपड़ा, यशपाल शर्मा, खेमराज शर्मा, मुकंद वर्मा, सिमी सूद, संदीप सूद, संजय शर्मा, पारुल शर्मा, जितेंद्र, पुनिता शर्मा, लता कौशल, रीना शर्मा, इंदर चोपड़ा, राजिंंद्र सिंहा, जय लाल, सरिता वर्मा, रमन चोपड़ा, बॉबी राणा, गौरव कश्यप, अनीश चोपड़ा, संजीव ठाकुर, राजीव पंडित, अभिमन्यु, अभिषेक शर्मा, खूब चंद ठाकुर, नरेश कुमार वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, मनीष शर्मा, अनिल, राहुल ठाकुर, तरुण पुरी, रोहित सचदेवा, योगिंद्र पुंडीर, प्रतिभा बाली, राजिंद्र, राहुल ठाकुर, शवेता चौहान, विद्या नन्द शर्मा, रंजीत सिंह बधन ऊर्फ सन्नी, तरुण राणा, आशु शर्मा, प्रेम ठाकुर, गोपाल सूद, जितेंद्र ठाकुर और पूर्ण मल शामिल हैं।

दोपहर 12 बजे तक दुकानें बंद रखने की अपील

विश्व हिंदू परिषद ने प्रदेश के व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे शनिवार को दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें बंद रखें। संजौली के मस्जिद मामले में हिंदू समाज पर किए गए लाठीचार्ज का विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश ने कड़ी निंदा की है। विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत मंत्री तुषार डोगरा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्व हिंदू परिषद आंदोलन करने वाली प्रत्येक संस्था, सभी हिंदुओं के साथ खड़ी है और आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि हम हिंदू समाज के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी कदम उठाने के लिए कटिबद्ध है। वहीं, वीएचपी ने कहा कि जिन भाई-बहनों पर एफआईआर दर्ज हुई है कि उनको नि:शुल्क विधि सेवाएं प्रदान की जाएंगी। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ की ओर से नि:शुल्क विधि सेवाएं प्रदान करने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं। जिन लोगों पर मामले दर्ज किए गए हैं वे विधि सेवाएं प्राप्त करने के लिए मनोज ठाकुर के मोबाइल 9418095651, विवेक शर्मा के मोबाइल 9816049696 और वीर बहादुर वर्मा प्रांत संयोजक विधि प्रकोष्ठ के मोबाइल 7018942502 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...