अक्तूबर में बनने लगेगा राम मंदिर का शिखर, डिजाइन फाइनल

Date:

निर्माण कार्य को लेकर मंथन; डिजाइन फाइनल, परकोटे-सप्त मंडप का काम भी जारी

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

अयोध्या में राम मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य अक्तूबर में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही प्रथम तल पर प्रस्तावित राम दरबार के निर्माण को लेकर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। जल्द ही राम मंदिर में लोग राम दरबार के दर्शन कर पाएंगे। श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन इन दोनों ही बातों पर मंथन किया गया। हालांकि, मंदिर के पूरे भवन के निर्माण का काम पूरा होने में तय समय से दो महीने का समय ज्यादा लगेगा। मंदिर के परकोटे और सप्त मंडप का काम भी साथ में चल रहा है। मुख्य भवन के अलावा लैंडस्केपिंग का काम भी किया जा रहा है।

ग्राउंड फ्लोर का निर्माण पूरा हो गया है, साथ ही प्रथम तल का निर्माण पूरा करीब 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की बैठक में निर्माण संबंधी सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि मंदिर के शिखर का निर्माण कार्य अक्तूबर में शुरू होगा। निर्माण शुरू होते समय मंदिर निर्माण की सभी एजेंसियों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। अयोध्या में नागर शैली के मंदिर का निर्माण हो रहा है, इसलिए इसका शिखर भी नागर शैली का होगा। विशिष्ट डिजाइन (पिरामिड के आकार) तैयार किया जा रहा है।

होली से पहले बनकर तैयार हो जाएगा राम दरबार

राम मंदिर आने वालों को जल्द ही राम दरबार के भी दर्शन होंगे। अगले साल होली से पहले प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना हो जाएगी। बैठक में इसको लेकर भी चर्चा हुई। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी दी है कि राम दरबार की डिज़ाइन का काम पूरा हो चुका है। राम दरबार संगमरमर का होगा। राम दरबार अपने पूर्ण रूप में होगा, जिसमें राम, सीता, तीनों भाई और हनुमान जी की मूर्ति होगी। मूर्तिकार वासुदेव कामथ ने इसकी डिज़ाइन को अप्रूव कर दिया है, अगले साल होली से पहले राम दरबार स्थापित हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...