क्राउन प्रिंस के दौरे के बीच परमाणु ऊर्जा और पेट्रोलियम समेत पांच बड़े समझौते

Date:

आवाज जनादेश / न्यूज ब्यूरो शिमला

आबुधाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन जायद अल नाहयान दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। क्राउन प्रिंस के दौरे के बीच भारत और आबुधाबी के बीच पांच समझौते हुए हैं। इनमें अधिकांश समझौते परमाणु ऊर्जा और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति को लेकर हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन समझौतों से भारत-यूएई के संबंध मजबूत होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक एमिरेट्स न्यूक्लियर एनर्जी कंपनी (ईएनईसी) और न्यूक्लियर पावर को-ऑपरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के बीच बराख परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालन और रखरखाव को लेकर समझौता हुआ है।

इसके अलावा आबुधाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच लंबे समय तक एलएनजी (तरल प्राकृतिक गैस) की आपूर्ति के लिए समझौता हुआ। साथ ही एडीएनओसी और इंडिया स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड के बीच एमओयू साइन किया गया। इसके अलावा ऊर्जा भारत और एडीएनओसी के बीच आबुधाबी ओमशोर ब्लॉक एक के लिए उत्पादन रियायत समझौता हुआ है। वहीं भारत में फूड पार्क के लिए विकास पर गुजरात सरकार और आबुधाबी विकास होल्डिंग कंपनी पीजेएससी के बीच समझौता हुआ।

आज मुंबई रवाना होंगे नाहयान

क्राउन प्रिंस के रूप में अल नाहयान का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। 10 सितंबर को अल नाहयान मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई में वह एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के कई बिजनेस लीडर भी शामिल होंगे। मंत्रालय ने बताया कि भारत और आबुधाबी के बीच ऐतिहासिक रूप से करीब और मित्रवत संबंध रहे हैं। हाल के वर्षों में कई क्षेत्रों में भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी गहरी हुई है, जिनमें व्यापार, निवेश, राजनीतिक, संपर्क, ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...