कोलकाता रेप-मर्डर प्रकरण, डाक्टर के परिवार को पैसे ऑफर नहीं किए

Date:

सीएम ममता बनर्जी ने दी सफाई, पीडि़त पेरेंट्स से मांगा सबूत

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टर के परिवार को पैसे देने के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैंने उनके परिवार को कभी पैसों की पेशकश नहीं की, यह बदनाम करने के अलावा और कुछ नहीं है। ममता ने आगे कहा कि मैंने डॉक्टर के माता-पिता से कहा था कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं, तो हमारी सरकार उनके साथ है।

इतना ही नहीं, ममता ने इस घटना को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के रेप और मर्डर को लेकर जो भी प्रोटेस्ट हो रहा है, उसमें केंद्र और कुछ वामपंथी दलों की साजिश भी है। ममता बनर्जी ने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे को लेकर बड़ा बयान दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने आरजी कर घटना को लेकर प्रदर्शनों के बाद इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन हमें दुर्गा पूजा के मद्देनजर ऐसे किसी व्यक्ति की जरूरत है जिसे कानून एवं व्यवस्था की समझ हो। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आप कुछ दिन धैर्य रखें तो क्या महाभारत हो जाएगा?

सीएम बोलीं, बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता कांड को बाहरी बनाम बंगाली का एंगल देती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह इस बारे में बात करती देखी जा सकती हैं। सीएम ममता कहती हैं कि संजय रॉय नहीं राय है, जिसे आरजी कर हॉस्पिटल में बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हावड़ा के अस्पताल में छेड़छाड़ की घटना हुई थी और इस मामले में अमन राज अरेस्ट हुआ था। ये दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि सवाल है कि संजय राय सिविक वालंटियर कैसे बना और अमन राज सरकारी अस्पताल में लैब तकनीशियन कैसे बन गया? आखिर बंगालियों को वंचित कर बाहरियों को रोजगार कौन दे रहा है? वीडियो में ममता बनर्जी कहती हैं, बिहार के लोगों से मैं हाथ जोडक़र गुजारिश करती हूं। भाई लोग, हम आपको अपने घर का ही आदमी सझते हैं। आप काम करते हैं तो यह सोचिए कि यह भी आपका ही घर है। इसे सुरक्षा देना आपका काम है। मालूम हो कि कोलकाता के आरजी कर कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप के बाद हत्या कर दी गई थी।

झूठ बोल रहीं मुख्यमंत्री

कोलकाता। सोमवार को नबन्ना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि आरजी कर मामले में पीडि़त परिवार को पैसा देने की कोई बात नहीं कही गई थी। इस पर पीडि़ता की मां ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोल रही हंै। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको पैसे मिलेंगे और आप अपनी बेटी की स्मृति के लिए कुछ बनाएंगे। मैंने तब कहा था कि जब मेरी बेटी को न्याय मिलेगा, तो मैं आपके कार्यालय आऊंगी और वह
पैसे लूंगी।

भाजपा बोली, चेहरा बेनकाब

भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता मामले की सुनवाई के दौरान उनका विदु्रप (असली) चेहरा बेनकाब हो गया।उ च्चतम न्यायालय ने दुष्कर्म और उसकी हत्या की घटना के इस मामले में पोस्टमार्टम के लिए जरूरी एक अहम दस्तावेज नहीं होने पर चिंता जताई और सीबीआई से इसकी जांच करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...