हमास की सुरंग में छह इजरायली बंधकों के शव, 97 अब भी कैद

Date:

सेना बोली, हमारे पहुंचने से कुछ समय पहले ही हत्या की, 97 इजराइली अब भी कैद

आवाज जनादेश न्यूज / ब्यूरो शिमला

इजराइल ने गाजा के राफा में हमास की सुरंगों से छह बंधकों के शव बरामद किए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजरायली सेना आईडीएफ ने बताया कि सैनिकों के वहां पहुंचने से कुछ देर पहले ही हमास ने इन बंधकों को बर्बरता के साथ मार डाला। मारे गए बंधकों में 23 साल का अमेरिकी मूल का इजरायली शख्स हेर्श गोल्डबर्ग भी शामिल है। आईडीएफ ने बताया कि उन्हें इलाके में 6 बंधकों के मौजूद होने की खबर मिली थी। इस वजह से सेना बहुत ही सतर्कता के साथ आगे बढ़ रही थी। शनिवार (31 अगस्त) को उन्हें हमास की एक सुरंग का पता चला।

यहां छानबीन के दौरान बंधकों के शव बरामद हुए। इन सभी इजराइलियों को 7 अक्तूबर 2023 को इजराइल के किबुत्ज बीरी इलाके से अगवा किया गया था। हमास ने इजराइल के कुल 251 नागरिकों को बंधक बनाया था। इनमें से 97 अब भी हमास की कैद में हैं। 105 बंधकों को पिछले साल नवंबर में हुए सीजफायर में रिहा कर दिया गया था। वहीं करीब 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

वेस्ट बैंक में 17 फिलिस्तीनियों की मौत

इजराइल पिछले पांच दिन से वेस्ट बैंक में ऑपरेशन चला रहा है। तुल्कार्म और जेनिन शहर में इजराइली सेना की रेड में अब तक 17 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद का एक कमांडर भी शामिल है। यह पिछले एक साल में वेस्ट बैंक में इजराइल का सबसे बड़ा मिलिट्री ऑपरेशन है। वेस्ट बैंक की सडक़ों पर बख्तरबंद गाडिय़ां तैनात हैं। तुल्कार्म के नागरिकों ने बताया कि इजराइली हमलों की वजह से उनके घरों में इंटरनेट, बिजली और टेलीफोन सर्विस बंद कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...