नेपाल में राजनीतिक हिंसा और अराजकता को कोई जगह नहीं

Date:

पूर्व पीएम की नसीहत पर प्रधानमंत्री ओली का जवाब

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने शनिवार को कहा कि देश में बांग्लादेश और श्रीलंका की तरह हालात नहीं बन सकते हैं। यहां किसी भी तरह की राजनीतिक हिंसा और अराजकता के लिए जगह नहीं है। ओली ने जोर देते हुए कहा कि नेपाल किसी देश की फोटोकॉपी मशीन नहीं है। ओली ने कहा कि दशकों देश में चले उग्रवाद के लिए भी अब देश में कोई जगह नहीं है। सरकार देश में ऐसी किसी भी तरह की गतिविधियों को नहीं होने देगी। केपी ओली काठमांडू में इन टू द फायर नाम की एक किताब को लॉन्च करने के लिए पहुंचे थे।

इस किताब को सिमरिक एयर के अध्यक्ष कैप्टन रामेश्वर थापा ने लिखा है। नेपाल के पूर्व पीएम और माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्पकमल दहल प्रचंड ने पिछले महीने बांग्लादेश से सबक लेने की बात कही थी। उन्होंने केपी ओली के गठबंधन वाली सरकार को बांग्लादेश की राजनीतिक अस्थिरता और अशांति से सबक सीखने के लिए कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...