Hamirpur News: भोरंज के कोट रसेहड़वां में युवक ने फंदा लगा दी जान

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत के कोट रसेहड़वां गांव में परिवार सहित किराए के मकान में रह रहे 20 वर्षीय युवक ने सीढिय़ों की रेलिंग से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रंसग का मामला लग रहा है। मृतक अपनी माता उमा देवी के साथ पिछले 15 सालों से पपलाह पंचायत के कोट रसेहडवां गांव में रह रहा था। गत गुरुवार रात्रि को करीब 12 बजे के बाद युवक ने रस्सी को सीढिय़ों से बांधकर फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पपलाह पंचायत प्रधान अंकुश सैनी घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना भोरंज थाना को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच की शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक ने अपने गले व बाजू को ब्लेड जैसी तेजधार वस्तु से भी काटा था। गले पर रस्सी से फंदा लगाने के भी निशान पड़े हुए साफ दिखाई दे रहे थे। यह परिवार वैसे धमरोल पंचायत के कोहट का रहने वाला है। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपनी बहन व दो अन्य दोस्तों से फोन पर कुछ कहा है। पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज व अस्पताल हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिवारजनों को सौंप दिया है। भोरंज थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...

मोदी सरकार के 12 वर्ष बेमिसाल; सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त-प्रोफेसर सिकंदर कुमार

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 17 जून, 2026 बिलासपुर के घुमारवीं विधानसभा...

प्रदेश में कांग्रेस सरकार किसी भी सूरत में कर्मचारियों की ओपीएस बंद नही होने देगी।

शिमला 17 जून,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा...