पेरिस पैरालंपिक में महज एक अंक से इतिहास रचने से चूकीं भारतीय तीरंदाज
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
पेरिस पैरालंपिक्स के पहले दिन तीरंदाजी में पैरा एथलीट शीतल देवी ने भारत को खुशी का एक मौका दिया। गुरुवार को महिला व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी के क्वॉलिफिकेशन राउंड को पार कर लिया। उन्होंने तीरंदाजी में रिकॉर्ड 703 अंक हासिल किए।
शीतल देवी ने दूसरी पोजिशन लेते हुए क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि शीतल महज इतिहास रचने से चूक गईं। अगर शीतल एक अंक और बना लेतीं, तो वह टॉप करके विश्व रिकॉर्ड बना लेती। पहले स्थान पर तुर्किए की क्यूरी गिर्डी रही। उन्होंने 704 अंक लेकर विश्व रिकॉर्ड बना डाला। शीतल को अगले राउंड के लिए बाई मिल गई है और अब वह शनिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी।


