हेमंत बिस्व सरमा के दावे से झारखंड की राजनीति में खलबली

Date:

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की करवाई जा रही जासूसी

कहा, दो एसआई के दिल्ली में पकड़े

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जासूसी करवाई जा रही है। असम सीएम ने कहा कि इसके लिए झारखंड पुलिस के दो एसआई को लगाया गया था, जो अभी दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में बंद हैं। सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि स्पेशल ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर चंपई सोरेन के हर मूवमेंट पर नजर रख रहे थे। ऐसा तो आजाद भारत में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह निजता का हनन है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व शर्मा ने गुवाहाटी में इस बात की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि आरोपी दोनों सब इंस्पेक्टर ने स्वीकार किया है उन्हें संवैधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति ने जासूसी का टास्क सौंपा था। असम सीएम के खुलासे के अनुसार, चंपई सोरेन की एक-एक गतिविधि की रेकी करने की ड्यूटी में उन्हें झारखंड पुलिस के आईजी प्रभात कुमार ने लगाया था। शर्मा ने इसे प्राइवेसी पर हमले का बेहद गंभीर मामला बताते हुए इसकी जांच की मांग की है।

हेमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि मंगलवार की शाम चंपई सोरेन के लोगों ने इन आरोपी सब इंसपेक्टर को तब पकड़ा, जब वे चंपई सोरेन की फोटो ले रहे थे. असम सीएम ने यह भी जानकारी साझा की कि इन दोनों पुलिसकर्मियों के साथ एक महिला भी उनके कमरे में पहुंची थी। असम सीएम ने कहा कि यह हनीट्रैप की कोशिश का भी मामला हो सकता है। अब इन दोनों सब इंस्पेक्टरों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया, जो इस मामले की जांच कर रही है।

चंपई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...