टीएमसी ने दो किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

Date:

नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम का कमाल; आपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ, जल्द भेजे जाएंगे घर

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा अस्पताल ने दो नए किडनी प्रत्यारोपण किए। दोनों मरीज बिलकुल स्वस्थ हैं। बड़े हर्ष व गर्व की बात है कि टांडा अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डाक्टरों ने किडनी के दो नए सफल आपरेशन कर इतिहास रचते हुए इसी कड़ी में एक कदम ओर बढ़ा दिया। इससे पहले 18 जून को अंकिता कोटला चिंतपूर्णी तथा हरदीप खेरियां निवासी नूरपुर का भी सफल आपरेशन किया गया है। बता दें कि टीएमसी के नेफ्रोलॉजी विभाग के एचओडी विशेषज्ञ डा.अभिनव राणा, गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जनों की आपरेटिंग टीम में डा. आशीष शर्मा, डा. अमित शर्मा ने प्रधानाचार्य डा. मिलाप शर्मा के सहयोग तथा निर्देशन में रिनल ट्रांसप्लांट की नई ऊंचाइयां प्रदान कर रहे हैं।

इससे पहले टांडा अस्पताल में कभी मशीनरी या कभी डाक्टरों की कमी का ही बहाना किया जाता था, परंतु दृढ़ निश्चय की बदौलत आज नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम ने मुश्किल व जटिल कार्य को संभव कर दिखाया है, जिसका नतीजा गरीब मरीजों को घरद्वार बड़ी सुविधा प्रदान कर रहा है। अन्यथा इससे पहले मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए प्रदेश के बाहरी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे गरीब मरीजों का पैसा और समय दोनों बर्बाद होते थे। प्रदेश के छह जिलों चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और 15 लाख की आबादी वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा के मरीजों को भी सुविधा का लाभ मिल रहा है। टांडा अस्पताल के किडनी विशेषज्ञ डाक्टर पिछले काफी समय से इस ओर प्रयासरत थे। गुर्दा ट्रांसप्लांट आपरेशन की तैयारी गहनता से चल रही थी, जिसे पूर्ण कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...