आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर शाम के समय वाहनों के प्रतिबंधित समय में एक स्कूटी गली से होती ही बाजार में पहुंच गई। जैसे ही स्कूटी बाजार में पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने इसे दबोच लिया। इसके बाद स्कूटी सवारों ने बाजार में खूब हंगामा किया।
स्कूटी सवारों तथा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की आपस में बहस होता देख स्थानीय दुकानदार एकत्रित हो गए। काफी बहसबाजी के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटी का एक हजार रुपए का चालान काट दिया।


