18 माह में जिला ऊना में पूरी तरह बंद हो चुके हैं विकास कार्य : सैनी

Date:

आवाज जनादेश न्यूज ब्यूरो शिमला

प्रदेश की कांग्रेस सरकार नई योजनाएं तो शुरू कर नहीं पा रही उल्टे पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं को बंद कर लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। यह आरोप भाजयुमो सोशल मीडिया के जिला संयोजक विक्की सैनी ने यहां जारी प्रेस बयान में लगाए। उन्होंने कहा कि पिछले 18 माह के कार्यकाल में जिला ऊना में विकास कार्य पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को ही पूरा नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार पिछले डेढ वर्ष से अधिक समय से केवल बजट का ही रोना रो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता से चुनावों से पूर्व वादे किए थे, लेकिन अब अपने वादों को पूरा नहीं किया जा रहा। महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कही गई थी, लेकिन आज भी 72000 से अधिक महिलाएं 1500 रुपए का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा सरकार ने निजी अस्पतालों में हिमकेयर कार्ड सुविधा बंद कर लोगों को निजी अस्पतालों में मिलने वाले बढिय़ा उपचार से वंचित कर दिया। सैनी ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली के सपने दिखाने वाली कांग्रेस सरकार ने भाजपा द्वारा शुरु की गई 125 यूनिट सुविधा भी बंद कर दी। ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क मिलने वाली पानी की सुविधा को बंद कर दिया। इसके अलावा सरकारी बसों में महिलाओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट को बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। नई भर्तियां नहीं निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आज युवा सड़कों पर घूमने को विवश हो रहा है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेश में विकास को तरजीह न देकर केवल अपने चहेतों को खुश करने का काम कर रहे हैं। जनता कांग्रेस सरकार से दुखी हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...