रूस की 38 मंजिला इमारत में घुसा ड्रोन

Date:

अमरीका के वल्र्ड ट्रेड सेंटर जैसा हमला, पलटवार में यूक्रेन पर 100 मिसाइलें और 100 ड्रोन दागे

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

रूस के सारातोव में सोमवार (26 अगस्त) को अमरीका के वल्र्ड ट्रेंड सेंटर जैसा हमला हुआ है। एक ड्रोन सुबह 38 मंजिला रिहायशी इमारत ‘वोल्गा स्काई’ से टकराया। इसमें चार लोग घायल हुए। रूस ने इस हमले का आरोप यूके्रन पर लगाया। इसके पलटवार में रूस ने यूके्रनी शहर कीव, खारकीव, ओडेसा और लीव समेत 12 शहरों पर 100 मिसाइलें और 100 ड्रोन दागे हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हमला सुबह के वक्त ही हुआ। यूके्रनी एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि कीव पर अटैक 11 टीयू-95 स्ट्रैटजिक बॉम्बर्स, किंझल बैलिस्टिक मिसाइलें से किया गया।

अभी तक एक रिहायशी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। हमले में पांच लोगों के मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। रूस का हमला यूके्रन-पोलैंड के बॉर्डर के नजदीक हुआ है। पोलैंड के सैन्य अधिकारियों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि, हमले के बाद पोलिश और उसके नाटो देशों के एयरक्राफ्ट्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

सरातोव में एयर रूट बंद हुआ

यूके्रन के हमले में रूसी बिल्डिंग का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। बिल्डिंग के नीचे खड़ी 20 से ज्यादा गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। सरातोव यूक्रेन सीमा से 900 किमी दूर है। इस हमले के बाद सभी तरह की एयर रूट पर रोक लगा दी गई है।

20 में से नौ ड्रोन सारातोव में दागे

मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक रूस पर सोमवार को 20 ड्रोन से अटैक किया गया। इनमें सबसे ज्यादा 9 सारातोव में दागे। मॉस्को के गवर्नर ने हमले का आरोप यूके्रन पर लगाया है। यूके्रन ने इस पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है। जानकारी के मुताबिक ड्रोन यूक्रेन की तरफ से दागा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...