नौहराधार बैंक घोटाले का आरोपी गिरफ्तार

Date:

किसान क्रेडिट कार्ड के फर्जी खाते खोल चार करोड़ रुपए डकार गया सहायक प्रबंधक

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

सिरमौर जिला के नौहराधार स्थित राज्य सहकारी बैंक के 4.02 करोड़ रुपए के गोलमाल के मामले में पुलिस ने शाखा के निलंबित सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच अभी जारी है। आरोपी को रविवार को नाहन में न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड के फर्जी खाते खोले और लगभग 4.02 करोड़ रुपए की राशि का हेर-फेर (गबन) किया। इस राशि को आरोपी ने विभिन्न प्रकार के खातों में ट्रांसफर करके उन्हें बंद कर दिया। गौर हो कि बहुचर्चित मामले में राज्य सहकारी बैंक के जिला प्रबंधक प्रियदर्शन पांडे, नौहराधार शाखा की प्रबंधक प्रियंका और कार्यकारी सहायक विवेक प्रकाश ने पुलिस थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी उपभोक्ताओं की एफडीआर और चेकबुक अपने पास रखता था और लोगों में इतना विश्वास पैदा कर दिया कि उस पर कोई शक न कर सके।

इस मामले में पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया जो मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि तफतीश के दौरान आरोपी के विभिन्न बैंकों में खुलवाए खातों की जानकारी के लिए पत्राचार किया गया और लेन-देन वाले खातों को फ्रीज कर गहनता से जांच की गई। नामजद आरोपी की पत्नी के खातों की जानकारी भी प्राप्त की गई और मामले संबंधी सभी कागजात कब्जे में लिए गए। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी 2012 से इसी शाखा में कार्यरत है। आरोपी लोगों की एफडीआर, चेकबुक को बैंक में अपने पास रखता था। आरोपी को बीते दिन गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...