कृषि मंत्री ने सही गणना करने पर दिया बल
आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला
हिमाचल प्रदेश में पहली सितंबर से 21वीं पशु गणना की जाएगी, जिसकी तैयारियों को लेकर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विभाग के कर्मचारियों को गणना के संबंध में जानकारी दी गई। हर पांच साल बाद पशुधन की गणना की जाती है। इस बार पशु गणना में डिजिटल क्रांति का भी अहम रोल रहेगा। कार्यशाला में कृषि मंत्री चंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रुप में शरीक हुए। कृषि मंत्री ने कहा कि 2019 में हुई पशु गणना के मुताबिक हिमाचल में 44 लाख पशु थे, जिनमें 25 लाख पशु हैं, जबकि 19 लाख भेड़-बकरियां हैं। उम्मीद है यह संख्या इस बार और ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल कृषि प्रधान राज्य होने के बावजूद उपेक्षित है। प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं पशुओं को देखती हैं। मंत्री ने कहा कि गणना महज औपचारिकता नहीं बल्कि सही आंकड़ों के साथ होनी चाहिए।