सुक्खू की रैली में टिकटार्थियों की भरमार, टिकट पाने के लिए जगह जगह किया गया स्वागत

Date:

आवाज़ जनादेश/हमीरपुर।

कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर विधानसभा में पहुंचने पर हर चौराहे पर टकटार्थियों ने स्वागत किया। जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर गरम हो गया है । हालांकि यह कार्यक्रम प्रचार समिति का अध्यक्ष बनने और टिकट आवंटन समिति के सदस्य बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं ने रखा है। लेकिन यह समारोह स्वागत समारोह बनकर टिकटार्थियों द्वारा टिकट मांगने का समारोह बनकर ही रह गया । सुक्खू का उखली में पहुंचने पर सबसे पहले पेशे से डॉक्टर और समाजसेवी संस्था से जुड़े हुए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा और पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने किया। कांग्रेस युवा नेता नीलम ठाकुर के द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ सुखू का स्वागत किया गया तो वही बाईपास के पास समाजसेवी एवं बार काउंसिल के सदस्य रोहित शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ सुक्खू का स्वागत किया और बाद में फूलों के साथ सुक्खु का तोला भी करवाया और तलवार भेंट की गई। इसके बाद भोटा चौक पर पहुंचने पर प्रदेश महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस रिसर्च कमेटी के संयोजक सुनील शर्मा बिट्टू ने अपने समर्थकों के साथ सुखू का स्वागत किया ।

गौरतलब है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को जब से चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है तब से हमीरपुर में टिकट के चाहवनों में टिकट लेने के लिए होड़ सी लगी हुई है और टिकट पाने की चाह के चलते ही आज सुक्खू के स्वागत के लिए रखी गई रैली में भी यह नजारा साफ दिखा गया है । वही टिकट के चहवानों ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पर अपनी-अपनी बड़ी-बड़ी होरिडिंग भी लगा रखी है। जिसकी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
हालांकि अभी हमीरपुर विधानसभा से कांग्रेस का टिकट किसकी झोली में जाता है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है । लेकिन जिस तरह से सुखू के स्वागत के लिए रैली के दौरान टिकट के चहवानों के द्वारा अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है । उससे आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...