राज्य सभा के लिए हिमाचल से इंदु गोस्वामी बीजेपी की उम्मीदवार

Date:

आवाज जनादेश,ब्यूरो

 हिमाचल से राज्यसभा की खाली हो रही एक सीट के लिए बीजेपी ने इंदु गोस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इंदु जिला कांगड़ा के बैजनाथ से ताल्लुक रखती हैं,उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी का भी करीबी माना जाता है।
इंदु इससे पहले बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रही हैं,कुछ माह पहले ही उन्होंने इस पद से इस्तीफा दिया था। बीते विधानसभा चुनाव में वह पालमपुर से पार्टी प्रत्याशी रही हैं,वह पार्टी में सक्रिय तौर पर काम करती रही हैं।
इंदु गोस्वामी धूमल शासनकाल में महिला आयोग की राज्य अध्यक्ष रह चुकी हैं। कल राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है,ऐसे में पार्टी उनके नाम का आज औपचारिक तौर पर ऐलान करेगी।

यह सीट कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही है। 26 मार्च को इस पद के लिए मतदान होना है। मतदान कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी देने की स्थिति में ही करवाया जाएगा। हालांकि, उम्मीद है कि भाजपा के सामने कांग्रेस शायद ही अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी, इसलिए नामांकन वापस लेने की तिथि को ही इंदु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए चयनित घोषित किया जा सकता है।

परिचय

नाम : इंदु गोस्वामी निवासी : पपरोला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।  राजनीतिक सफर : 1988 में शुरू हुआ।  भाजपा संगठन में काम :  भाजपा युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष 1990 के दशक में, (इस दौरान वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम किया) भाजपा हिविकां गठबंधन सरकार में महिला आयोग की अध्यक्ष 2000 से 2003 तक रही। संगठन : प्रदेश सचिव महिला मोर्चा 2013 से 2016 तक  भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अधय्क्ष वर्ष 2017

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related