शशि मल्होत्रा को भारतीय नमो संघ के जिला महिला मोर्चा की कमान
14/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
आनी
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय
भारतीय नमो संघ की एक बैठक जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित की गई,,जिसकी अध्यक्षता भारतीय नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर ने की।बैठक में नमो संघ के प्रदेश महासचिव अजय बागड़ा, जिलाध्यक्ष वीर सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी छबिन्द्र शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक में नमो संघ को मजबूत करने और इसके विस्तारीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और भारतीय नमो संघ महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया,जिसमें आनी से भाजपा नेत्री शशि मल्होत्रा को नमो संघ महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया,जबकि उनके साथ आनी से अंजना भारती, दलाश से इंदु शर्मा,निरमण्ड से कमला वर्मा,चंद्रकांता, आनी से संदीपना ठाकुर,कुल्लू से मनाया सूद,अजय बौद्ध ,निथर से चमेलू देवी,मनाली से नीमा देवी तथा बंजार से लीला शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।भारतीय नमो संघ के प्रदेशाध्यक्ष चन्द्र शेखर ने बताया कि कार्यकारिणी सदस्यों को जल्द ही पद भी वितरित किये जाएंगे