प्रदेश में 23 हजार करोड़ के निवेश को हुए एमओयू-CM जय राम ठाकुर

Date:


विकास की राह में लंबी छलांग भरने को तैयार हिमाचल………………………..


आवाज जनादेश / राज्य ब्यूरो मंडी
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा प्रदेश में 23 हजार करोड़ रुपए के निवेश को लेकर एमओयू हुए हैं।हिमाचल विकास की राह में लंबी छलांग भरने को तैयार है।मुख्यमंत्री ने आज मंडी सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा सरकार राज्य में निवेश को लेकर समग्र दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है यहां हर क्षेत्र में निवेश आए।इसे लेकर पिछले दिनों देश विदेश में आयोजित रोड़ शो और राजनयिकों एवं बड़े उद्यमियों से मुलाकात करके निवेश आकर्षित करने को ईमानदार प्रयास किए गए हैं। जिससे देश दुनिया में हिमाचल की ब्रांडिंग हुई है।हमने उद्यमियों को हिमाचल में निवेश के लिए मौजूद उपयुक्त माहौल, मजबूत कानून व्यवस्था, शांत एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण, प्राकृतिक सुंदरता,शुद्ध आबोहवा,बिजली की पर्याप्त उपलब्धता एवं सस्ती दरें,इस प्रकार की सभी खूबियों से अवगत करवाया।ये सब खूबियां मिलकर हिमाचल को निवेशकों के लिए एकदम मुफीद जगह बनाती हैं।इससे हिमाचल को लेकर निवेशकों का रूझान बढ़ा है।7-8 नवंबर को धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर मीट होगी।यहां निवेशकों और उद्यमियों का एकजुट होना अपने आप में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा।इसके अलावा पर्यटकों के लिए बिलासपुर और मंडी में नए पर्यटन स्थल विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मंडी में शिवधाम बनाने और ब्यास नदी पर जल खोल गतिविधियों के नजरिए से झील विकसित करने की योजना पर भी काम हो रहा है।हमारा प्रयास है मनाली आने वाले पर्यटकों को रास्ते में चंडीगढ़ से आते हुए रास्ते में देखने-रुकने लायक चार पांच जगहें विकसित की जाएं

इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते हैं👇🏻
Pooja80news@gmail.com
shimladesk@gmail.com
खबरे देखने के लिए इस साइट को ओपन करें👇🏻
www.awazjanadesh.in

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...