घुमारवीं/रजु जम्वाल
खबर-मंडी डैस्क कार्यालय
स्वास्थ्य खंड घुमारवीं के अन्तर्गत्त आने वाले गावँ घण्डालवी में खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ अबनीत शर्मा के आदेशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस जिला परिषद सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया गया।इस दिवस पर खंड स्वास्थ्य शिक्षक घुमारवीं सुरेश चंदेल ने लोगो को बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस11जुलाई को पूरे संसार मे मनाया गया।चंदेल ने बताया कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए पखवाड़ा मनाया जाएगा। ताकि लोगो को जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा सके।उन्होंने कहा कि सबसे पहले विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई 1989 को मनाया गया था और इसी दिन विश्व की जनसंख्या 5 आरव को पार कर चुकी थी।इसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने जनसंख्या वृद्धि को लेकर दुनिया भर में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाने का फैसला लिया और तभी से यह दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जनसंख्या के हिसाब से चीन विश्व मे प्रथम स्थान और भारत दूसरे स्थान पर है और यदि जनसंख्या बढ़ोतरी की बात की जाए तो प्रति वर्ष चीन में एक प्रतिशत बढ़ोतरी तथा भारत मे दो प्रतिशत बढ़ौतरी हो रही और यदि ऐसे ही जनसँख्या में बढ़ौतरी होती रही तो वर्ष 2022 तक भारत चीन को पीछे छोड़ कर पहले स्थान पर पहुँच जाएगा जो कि बहुत ही चिन्ता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारत मे बढ़ती जनसंख्या की बजहा से देश मे लगातार बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी बढ़ रही है और यदि इसी तरहा जनसंख्या में बढ़ौतरी होती रही तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रह पाना मुश्किल है।उन्होंने कहा कि भारत मे एक मिनट में 25 बच्चे जन्म ले रहे है और जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए लोगो को परिवार नियोजन के स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना, वाल विवाह रोकना, शादी की आयु के बारे में सही राय देना यह बहुत जरूरी है।इस दिवस पर आशा कार्यकर्ताओं,आँगन वाड़ी कार्यकर्ताओ व महिला मण्डलो ने भाषण,गीत व नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया ।इन सभी प्रतियोगियों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नगद इनाम दिए।भाषण प्रतियोगिता में लता कुमारी आशा कार्यकर्ता प्रथम स्थान पर,ऊषा देवी सचिव महिला मंडल घण्डालवी द्वितीय स्थान पर, रक्षा देवी आशा कार्यकर्ता तृतीय स्थान पर रही। तथा नाटक में शालू धीमान व सहेलिया आशा कार्यकर्ता प्रथम स्थान, संतोष व सहेलिया महिला मंडल बड़ी चौक द्वितीय,उर्मिला व सहेलिया महिला मंडल बलोटा तृतीय स्थान पर रहे।इस अबसर पर जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर ने लोगो को जागरूक करते हुए बताया कि यदि हम जनसंख्या को नियंत्रण में करेंगें तो बिजली पानी की कमी, बढ़ती महंगाई,गन्दगी, वेरोजगारी, भ्रष्टाचार,गरीबी,अशिक्षा,दंगे इत्यादि समस्याओं का 90 प्रतिशत अन्त किया जा सकता है।इस कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत घण्डालवी रमेश चौहान, वार्ड सदस्य उर्मिला देवी,प्रोमिला देवी, सुमन कुमारी,स्वास्थ्य पर्यवेक्षक विद्या सागर,वाल विकास परियोजना विभाग वृत घण्डालवी की पर्यवेक्षिका उर्मिला कुमारी,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृश्णा शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता व बिभिन्न गावँ के महिला मंडल उपस्थत थे


