Date:

श्रीखण्ड निकले सेना के अधिकारी की भीम डवारी में तबियत बिगड़ी
09/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
आनी
चमन शर्मा
सेना और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना………………..
18570 फ़ीट की ऊंचाई पर बसे श्रीखण्ड महादेव की यात्रा पर निकले आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल की भीम दवारी के पास तबीयत बिगड़ गयी है। जानकारी के अनुसार उनके साथ एक गाइड भी था। लेकिन बेहद कठिन चढाई, बर्फीले पगडण्डी भरे रास्ते से भरी इस यात्रा के आधे में ही उनकी तबियत बिगड़ गयी। एसडीएम आनी चेत सिंह ने इसकी पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि उनकी पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल खन्ना के रुप में हुई है, जबकि इससे ज्यादा जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई थी। एसडीएम चेत सिंह ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल के यात्रा के दौरान बीमार हो जाने की सूचना सेना को उन्होंने खुद दी जबकि उनके साथ गाइड यशपाल ने आपदा प्रबन्धन को सूचित किया था। सेना को सूचना मिलते ही उन्होंने अपनी टीम को रेसक्यू के लिए रवाना कर दिया था। लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों से वाकिफ न होने एक कारण सेना को प्रशासन की मदद लेनी पड़ी, जिसके बाद प्रशासन ने अपनी रेस्क्यू टीम को मौके की ओर भेज दिया है। गौर रहे कि भीम डवारी में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण वहां सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि टीम बीमार तक पहुंच गई होगी।
एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया की श्रीखण्ड महादेव ट्रस्ट के अधीन प्रशासनिक तौर पर यात्रा 15 जुलाई से शुरू होनी
है, ऐसे में यात्रा में रेसक्यू, मेडिकल ऐड या अन्य कोई सुविधा प्रशासन की ओर से अभी नहीं है। लेकिन फिर भी लेफ्टिनेंट कर्नल को रेस्क्यू करके कल तक सिंहगाड होकर निरमण्ड ले आया जाएगा। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस बार यात्रा के दौरान बहुत बड़े बड़े ग्लेशियर हैं और 15 जुलाई से पहले यात्रा पर जाने का जोखिम ना उठाये

इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते हैं👇🏻 Pooja80news@gmail.com
awazjanadesh@gmail.com
खबरे देखने के लिए इस साइट को ओपन करें👇🏻
www.awazjanadesh.in

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केशव नगर द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन सम्पन्न

हिंदू समाज की संगठन शक्ति, सांस्कृतिक चेतना और धर्म-सुरक्षा...

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

धर्मशाला में पशुपालन विभाग के नए कार्यालय भवन का...

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर

युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर राज्य सरकार...