Date:

कलेक्ट्रेट में बहाया गया दूध

08/07/2019
आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
उत्तर प्रदेश
फतेहपुर/यूपी
इलियास खान
उत्तर प्रदेश फतेहपुर ज़िले की कलेक्ट्रेट में नंदनी दूध देरी संचालक निशान्त सिंह ने मदर डेरी के कलेक्सन सेंटर की बेजा हरकतों से आजिज़ आकर आज कलेक्ट्रेट में 200 लीटर दूध को बहाकर अपने गुस्से का इज़हार किया। डेरी संचालक ने मीडिया को बताया कीं हमारी नंदनी नाम की डेरी चार वर्षों से असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गाँव में स्थित है हम अपनी डेरी का दूध मदर डेरी के कलेक्सन सेंटर जो असोथर में है उसको कर रहे है। वह हमारे दूध की कम कीमत देकर चार वर्षों से हमारा सोषण कर रही है। हमारा मदर डेरी से चार वर्ष पूर्व समझौता हुआ उसी आधार पर हमारा कामधेनु योजना के अंतरगत बैंक ने लोन किया था। मदर डेरी की हरकतो की शिकायत अधिकारियों से कई बार कर चुके है उसके खिलाफ जाँच भी चल रही है। मगर जाँच करने वालो का रवैय्या भी ठीक नही है आज मदर डेरी ने हमारा दूध लेने से इनकार कर दिया उस दूध को हमने कलेक्ट्रेट में लाकर बहा दिया।वही जिला अधिकारी संजीव सिंह ने बताया की निशान्त सिंह दूध डेरी संचालक ने मदर डेरी कलेक्सन सेंटर पर आरोप लगाए है जाँच कराकर उचित कार्यवाई की जायगी।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related