Date:

ग्राम पंचायत टकरासी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

08/07/2019

आवाज जनादेश
सहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
आनी
चमन शर्मा
आनी उप मंडल के ग्राम पंचायत टकरासी में एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रवि शर्मा ने कानून पर विस्तार से जानकारी दी ।ग्राम पंचायत की और से न्याययिक दंडाधिकारी का सवागत किया गया ।उनके साथ आए अधिवक्ता रुपिंदर सिंह ठाकुर , राजकमल ,विकास खण्ड विभाग से विजय शर्मा ,पुलिस विभाग की टीम तथा ग्राम पंचायत तक राशि की प्रधान आशा ठाकुर व कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।इस शिविर में पंचायत के लगभग 120 महिला व पुरुषों ने भाग लिया ।कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देते हुए अधिवक्ता रूपेंद्र सिंह ने बताया की वाहन दुर्घटना के कारण आजकल अधिकतर जाने जा रही है जिसमें अधिकतर मानवीय लापरवाही सामने आ रही है उन्होंने ओवर स्पीड ,बिना हेलमेट ,शराब पीकर वाहन चलाना इसका कारण बताया ।वहीं अधिवक्ता राजकमल ने उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा पर बेहतरीन जानकारी दी ।उन्होंने बताया की महिलाएं अपने साथ हो रही घरेलू हिंसा का विरोध जताएं वह इसकी शिकायत बेझिझक होकर दर्ज करवा सकती हैं।जिसके लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर कानूनी संरक्षण मिलेगा ।वही न्यायधीश ने परिवार संग तकरासी नाग जी के दर्शन भी किये

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related