गोपाल शर्मा /राजगढ/ पच्छाद विधान सभा क्षैत्र की सबसे प्रमुख सडक कुमारहटटी यंशवत नगर नेरीपूल छेला सडक के सुधार के लिए लगभग 47 करोड रूपये खर्च किये जाएगे यह बात शिमला संसदीय क्षैत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने यहा पत्रकार वार्ता मे कही कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा इस सडक को ओ पी बी एम सी योजना के तहत सुधारा जाएगा जिसकी डी पी आर तैयार कर स्वीकृती के लिए भेज दी गई है सांसद ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार वजट पैश करने की प्रक्रिया को बदला गया है ओर नव भारत के निर्माण और देश को नई दिशा में ले जाने के लिए इस बजट में सभी वर्गो का समावेश किया गया है |तथा समाज के सभी वर्गो का जिसमे महिलाओं , युवाओं , कृषको , बागवानो , अनुसूचित जाती व्यापारी सहित सभी वर्गो का ख्याल राखा गया है | नारी शक्ति के उत्थान के लिए जनधन योजना में एक लाख तक के ऋण व् 5 हजार ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दी गयी है | यही नही सभी के लिए घर और 2024 तक हर घर में नल व हर नल मे जल जैसे लक्ष्य रखे गये है ताकी सभी को स्वच्छ पीने का पानी मिल सके | सभी के लिए शोचालय , बिजली के कनेक्शन , गैस कनेक्शन की सुविधाए प्रदान करने के लिए भी बजट का प्रवाधान किया गया है | उन्होंने कहा कि जहाँ तक सड़को का प्रश्न है तो पी एम् जे एस वाई के तहत 80 हजार 250 करोड़ खर्च करने और 1 लाख 25 हजार किलोमीटर सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है | किसानो की आय को दुगना करना सरकार की प्राथमिकता है और जीरो बजट खेती पर जोर दिया गया है | सांसद ने कहा कि भारत को शिक्षा का हव बनाने के लिए स्टडी इन इंडिया का लक्ष्य भी रखा गया है और शिक्षा के लिए 400 करोड़ के बजट का प्रावधान नए भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा | स्टडी इन इंडिया के तहत अन्य देशो के विद्यार्थियों को भारत में शिक्षा ग्रहण करने के लिए आकर्षित किया जायेगा | उन्होंने कहा कि भारत को स्वच्छ बनाने का जो लक्ष्य रखा गया था उसके तहत अभी तक लगभग 9 करोड़ शोचालयो का निर्माण किया जा चूका है | इस अवसर पर पच्छाद मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर , जिला महामंत्री अरुण ठाकुर , प्रदेश किसान मोर्चा प्रवक्ता सुनील शर्मा , अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश सचिव बलदेव कश्यप , मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा , आई एम् सी चेयरमैन नरेंद्र ठाकुर , सदस्यता अभियान के प्रभारी सुरेश ठाकुर पूर्व प्रधान सोमदत्त ठाकुर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे | उसके बाद सांसद सुरेश कश्यप ने राजगढ़ में पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया और कहा कि पच्छाद में 14 हजार 341सदस्य है और लगभग 6 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए आज से हर बूथ पर कार्य आरंभ हो गया है सांसद ने कहा कि मोदी जी लक्ष्य है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करे और हर बूथ पर सदस्यता अभियान के साथ पंचवटी का भी निर्माण करे इसी कडी मे आज यहा सांसद ने भारी वर्षा के बीच राजगढ़ की शलाना पंचायत में 21 देवदार के पौधो का रोपण किया और इन पौधो के सरंक्ष्ण का जिम्मा भी भाजपा कार्यकर्ताओ को दिया उन्होंने लोगो से भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण सरंक्ष्ण करने का आह्वान किया |
47 करोड रूपये से सुधरेगी कुमारहटटी यंशवत नगर नेरीपूल छेला सडक-सांसद
Date: