कुंगश मेले में हिमाचली स्टार विक्की चौहान और इंद्रजीत मचाएंगे धमाल
03/07/2019
आवाज जनादेश
साहयोगी
आज तक केसरी
हिमाचल प्रदेश
आनी
चमन शर्मा
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आनी के कुंगश का बीस आषाढ़ मेला धूमधाम के साथ मनाया जाएगा मेले के प्रचार सचिव हरीश शर्मा ने बताया कि चार से छःजुलाई तक़ आयोजित होने जा रहे मेले को सफल आयोजन को लेकर मेला कमेटी की एक अहम बैठक कुंगश पंचायत की प्रधान एवं कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन हुई।बैठक में जहां कलाकारों का चयन किया गया वहीं प्रबंधन समितियां गठित कर सभी सदस्यों को जिम्मेवारी सौंपी गई।देवता पनेउई नाग के सानिध्य में होने वाले इस मेले में चिमनी के देवता माहूंनाग भी शिरकत करेंगे कमेटी अध्यक्ष उर्मिला ठाकुर ने बताया कि मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या4जुलाई की स्टार नाईट को तांत्रा बॉयज बीरबल मुसाफिर व सन्तोष तोशी,ऐसी भारद्वाज और इन्द्रजीत धमाल मचाएंगे जबकि
दूसरी सांस्कृतिक संध्या 5 जुलाई स्टार नाईट को एसएमएस चवासी और हिमाचली स्टार विकी चौहान क्षेत्रवासियों क़ा भरपूर मनोरंजन करेंगे।जबकि दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडल और स्कूल के बच्चे अपनी प्रस्तुति देंगे।इसके अलावा झंकार बैंड और सहगल साउंड सोलन मेले का विशेष आकर्षण होंगे।भाजपा मण्डल अध्यक्ष एवं मेला कमेटी कुंगश के मुख्य सलाहकार अमर ठाकुर ने कहा कि इस बार मेला 20आषाढ़ कुंगश को और भी बेहतरीन मनाने की भरपूर कोशिश गई है।उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आमजनमानस से मेले में सहयोग देने व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है
इन मेलो पर भी खबरे भेज सकते है Pooja80news@gmail.com
awazjanadesh@gmail.com
खबरे देखने के लिए इस साइट को ओपन करे www.awazjanadesh.in


