आवाज जनादेश*पूजा मंडयाल* ब्यूरो मंडी
जे.पी. नड्डा जी को भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर सदर मण्डल भाजपा ने खुशी जाहिर की और इस उपलक्ष्य में मण्डी के सेरी मंच पर जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह की अध्यक्षता में पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांट के खुशी इजहार किया और नड्डा जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं कि नड्डा जी अपनी नई ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कामयाबी का इतिहास रचेंगे और भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर ले जाएंगे ऐसी कामना करते हैं. सभी ने एक स्वर में इस नियुक्ति के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह,और समस्त हाई कमान का आभार और धन्यवाद किया।इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष मनीष कपूर, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर,उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट, पुर्व विधायक डी. डी. ठाकुर, कन्हैया लाल, प्रियंता शर्मा,नगर परिषद पार्षद पुष्प राज कत्यायान,नेहा,जितेंद्र शर्मा,बंसी लाल,हेमलता ,जिला महामंत्री चेत राम, दीवान चंद,प्रैस सचिव पंकज शर्मा, हिमांशु शर्मा, धर्मपाल ठाकुर,किशोरी लाल, भुवनेश्वरी कपूर और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*
जे.पी. नड्डा की ताजपोशी हिमाचल के लिए गौरव की बात – रणवीर सिंह
Date:


