निजी बस को विस् उपाध्यक्ष हंस राज ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना, सलूणी-भंजराड़ू-सनवाल रुट पर चलेगी बस

Date:

आवाज जनादेश,तेज सिंह ठाकुर (चुराह)

विधानसभा उपाध्यक्ष एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र चुराह हंसराज ने गुरूवार को निजी बस को भंजराड़ू बस स्टेंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बस सलूणी, भंजराड़ू ,सनवाल रुट पर चलेगी
इस बस के आरंभ होने से विधानसभा क्षेत्र चुराह तथा डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के लोगो को लाभ मिलेगा।
बस सलूणी से डियूर,हिमगिरी,सदरूनी,नकरोड व तीसा होते हुए भंजराड़ू पहुंचेगी। यह बस सलूणी से सुबह 7 बजे रवाना होगी और भंजराड़ू पहुंचने का समय 10:30 बजे के आसपास रहेगा। इसके बाद उसी समय यह बस सनवाल के लिए चलेगी और वापिस 12:15 बजे के आसपास भंजराड़ू पहुँचेगी। उसके बाद 02:05 पर वापिस सलूणी के लिए बस का समय निश्चित किया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से कई पंचायतो के लोगो को लाभ मिलेगा विशेषकर विधानसभा चुराह के अंतर्गत आने बाले हिमगिरी क्षेत्र की पंचायतो को क्योकि इन पंचायतों की तहसील तथा अन्य सभी कार्यालय भी तीसा में ही है। इस मार्ग पर अभी तक कोई भी बस नही चलती थी जिसके कारण लोगों को दोगुना किराया चुकाना पड़ता था इस बस सेवा को शुरू करवाने के लिए लोगो ने विधानसभा उपाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि भंजराडू बस स्टैंड का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है बस स्टैंड में शापिंग कांप्लैक्स के अतिरिक्त अन्य व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी स्थल निर्धारित किया गया है। हंस राज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश आज उन्नति के नए शिखर पर विराजमान है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र ठाकुर,उपाध्यक्ष मान सिंह,भाजपा मंडल चुराह महामंत्री यशपाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पाल,शिव दयाल,राजीव शर्मा,तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में साईं इटरनल फाउंडेशन का निशुल्क मेडिकल कैंप, 500 से अधिक लोगों ने करवाई जांच

धर्मपुर (मंडी) क्षेत्र में सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते...

ग्रामीण संसद के लिए 79676 नामांकन, कांगड़ा में 14590 ने भरा परचा, पांगी का आंकड़ा अभी बाकी

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव...