
आवाज जनादेश
मंडी, 10 अगस्त: जिला कृषि उपज मंडी समिति की चुनाव प्रक्रिया को लेकर शनिवार को एक बैठक उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान दलीप सिंह ठाकुर को सर्व सम्मति से जिला कृषि उपज मंडी समिति का अध्यक्ष चुना गया।
उपायुक्त ने मंडी समिति के अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जिला कृषि उपज मंडी समिति उनके नेतृत्व में जिला के किसानों के हितों के लिए कार्य करेगी।
बैठक में जिला कृषि उपज मंडी समिति के सदस्य मनीष कपूर, मोहन सिंह, मनोज कुमार, दिवान, राजेन्द्र कुमार, विकास सूद, भूपेन्द्र ठाकुर, उप निदेशक कृषि जीत सिंह, उप निदेशक बागवानी डॉ0 ए0पी0 कपूर, सचिव जिला कृषि उपज मंडी समिति भूपेन्द्र, सहायक निदेशक पशुपालन डॉ0 संजीव शर्मा भी उपस्थित थे।


