स्कूल प्रबन्धन समिति और अध्यापकों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम
सोलन / कंडाघाट -: खंड कंडाघाट के तहत आने वाले राजकीय कन्या मा0 पा0 में स्कूल प्रबन्धन समिति एवं विद्यालय के अध्यापकों ने मिलकर एक बड़ा फैंसला बच्चों के हित में लिया है । कंडाघाट कन्या रामापा कंडाघाट -चम्बाघाट सम्पर्क मार्ग पर स्थित होंनें के कारण यहां पर सुरक्षा के नाम पर कोई भी इंतजाम नहीं था लेकिन अब स्कूल प्रबन्धन समिति और अध्यापकों ने एक बड़ा फैंसला लेते हुए स्कूल के कैम्पस में बीस हजार की लागत से सीसीटीवी कैमरे आपसी सहयोग से लगा दिए हैं ।
प्रधान स्कूल प्रबन्धन समिति देविन्द्र
स्कूल प्रबन्धन समिति के प्रधान देविन्द्र ठाकुर ने बताया कि इस पाठषाला में छोटे बच्चे व लड़कियां ही षिक्षा प्राप्त करने आती है, जिनकी सुरक्षा का जिम्मा स्कूल में अध्यापकों और स्कूल प्रबन्धन समिति पर रहता है । इन्हीं बातों के मध्यनजर अब सीसीटीवी कैमरे स्कूल कैंपस में लगाए गए हैं ताकि किसी भी अप्रीय घटना से बचा जा सके । उन्होंने बताया कि इस कार्य में सरकार से अभीतक हमने कोई भी मद्द नहीं ली है । इसका पूरा खर्चा यहां के स्कूल प्रबन्धन समिति और अध्यपकों ने मिलकर वहन किया है ।
विद्यालय प्रभारी कुषाग्र मैहता ने इस कार्य के लिए जहां स्कूल प्रबन्धन समिति का आभार जताया वहीं उनका कहना है कि स्कूल में सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य बड़ा जरूरी हो गया है क्योंकि यह पाठषाला सड़क के किनारे हैं जहां पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है और दुर्घना का भय बना रहता है । मैहता ने कहा कि अभी चार सीसीटीवी कैमरे कक्षाओं में भी लगाए जायेंगे जिसके लिए धन का प्रावधान किया जा रहा है । उनका कहना है कि इन कैमरों के लगने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके और विद्या प्राप्त कर रहे विद्यार्थी अपने को सुरक्षित महसूस कर सके । इस अवसर पर एसएमसी प्रधान देविन्द्र ठाकुर, रमा राणा, षकुन्तला षर्मा, संगीता ठाकुर, विद्यालय प्रभारी कुषाग्र मैहता, चेतना, राकेष कुमार, कुमारी अंजना और षक्ति ठाकुर मौजूद रहे ।


