ब्यूरो हिमाचल प्रदेश
मंडी
महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के प्रयासों से भारत सरकार ने प्रदेश में जल संग्रहण के लिए 4751 करोड़ रूपये की परियोजना स्वीकृत की है।एश्यिन विकास बैंक के सहयोग से लागू की जा रही इस योजना के तहत छोटी नदियों, खड्डों और नालों पर चेक डैम बनाए जाएंगे।उन्होंने ग्राम पंचायत पपलोग के गांव खरोह में खातियां/ बावड़ियां प्राकृतिक तालाब एवं जल स्रोतों के सफाई अभियान में स्वयं शिरकत कर लोगों को संदेश दिया कि जल संग्रहण का क्या महत्व है।हमारे ये परम्परागत जल स्रोत्र आज भी दूरदराज क्षेत्रों में पेयजल का मुख्य स्रोत्र है।इनकी स्वच्छता के प्रति हम सभी का सजग रहना चाहिए।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने चौलथरा में लोगों की सुविधा के लिए पीएनबी बैंक के एटीएम का भी उद्घाटन किया।अरण्यपाल वन वृत मंडी उपासना पटियान ने शॉल व टोपी से मुख्यतिथि का स्वागत किया इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पपलोग पंचायत प्रधान पवन कुमार,चलौथरा पंचायत प्रधान पवन ठाकुर, जिला परिषद सदस्य राज कुमार, उपमण्डल अधिकारी बालकृष्ण, जोगिन्द्रनगर वन मण्डल अधिकारी शशि किरण,मुख्य अभियन्ता आईपीएच बी0एस0 राणा,अधिशाषी अभियन्ता मुकेश हीरा,उप निदेशक बागवानी डॉ0 A.K कपूर,अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग विवेक धीमान,अधिषाशी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जे0पी0 नायक, वंदना गुलेरिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे