जीवन सूत्र / अपने ज्ञान का गलत जगह पर उपयोग नहीं करना चाहिए, वरना परेशानियां बढ़ सकती हैं

Date:


चार ब्राह्मणों ने अलग-अलग विद्याएं सीखी और अपने ज्ञान से शेर को जीवित कर दिया

motivational story, inspirational story, prerak katha, good and bad habits

जीवन मंत्र डेस्क। एक प्रचलित लोक कथा के अनुसार किसी गांव में चार ब्राह्मण मित्र थे। एक दिन चारों ने सोचा कि हमें कोई विद्या सीखना चाहिए। चारों अलग-अलग दिशाओं में ज्ञान प्राप्त करने के लिए निकल पड़े। गांव से बाहर सभी ने तय किया था कि पांच वर्षों के बाद फिर से इसी जगह पर लौटकर आएंगे।
पांच वर्ष बीतने के बाद चारों मित्र गांव के बाहर आकर मिले। चारों वहां से आगे बढ़े और जंगल के रास्ते अपने गांव की ओर निकल पड़े। रास्ते में उन्हें शेर की हड्डियां दिखाई दीं। एक ब्राह्मण ने कहा कि मैं अपनी सिद्धि से इन हड्डियों को जोड़कर शेर का ढांचा बना सकता हूं। उसने तुरंत ही शेर का ढांचा बना दिया। दूसरे मित्र ने कहा कि मैं इसमें त्वचा, मांस और रक्त भर सकता है। दूसरे ब्राह्मण ने अपनी विद्या से शेर का शरीर बना दिया। अब वह बिना प्राण वाला शेर बन गया था। तीसरे ब्राह्मण ने कहा कि मैं अपनी विद्या से इसमें प्राण डाल सकता हूं। 
ये सुनते ही चौथे ब्राह्मण ने कहा कि ऐसा मत करो, ये तो मूर्खता है। ये शेर हमें खा जाएगा। तीसरे ब्राह्मण ने कहा कि इन दोनों ने अपनी विद्या का प्रदर्शन किया है, मैं भी करूंगा। ये बोलकर उसने मंत्र बोलना शुरू कर दिए। चौथा ब्राह्मण दौड़कर एक पेड़ पर चढ़ गया। कुछ ही देर में शेर के शरीर में प्राण आ गए। अब शेर को भूख लग रही थी तो उसने तीनों दोस्तों को अपना भोजन बना लिया। चौथा दोस्त पेड़ पर चढ़ गया था, इस कारण बच गया।
कथा की सीख
इस कथा की सीख यह है कि कभी अपनी शिक्षा या ज्ञान का प्रदर्शन गलत जगह पर नहीं करना चाहिए। गलत जगह पर ज्ञान का उपयोग करेंगे तो हमारे लिए परेशानियां बढ़ जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...