शिक्षकों की कमी पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, सलूणी स्कूल में शुरू हुआ क्रमिक अनशन

Date:

पवन भारद्वाज चंबा सलूणी

चंबा जिले के पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ विद्यालय सलूणी में शिक्षकों के लंबे समय से रिक्त पड़े पदों को भरने की मांग को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। एसएमसी अध्यक्ष देस राज, समाजसेवी अंजू धीमान सहित अन्य सदस्यों ने विद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आंदोलनकारियों का कहना है कि शिक्षकों की भारी कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापक न होने से छात्रों का शैक्षणिक भविष्य दांव पर लग गया है। उनका आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार और शिक्षा विभाग ने समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

एसएमसी ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय में सभी रिक्त पद नहीं भरे जाते, तब तक उनका आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। साथ ही मांगों की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज करने की भी बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पैहड़ पंचायत की बेटी नेहा ठाकुर बनीं मेडिकल ऑफिसर, क्षेत्र में खुशी की लहर

धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैहड़...

नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पांच माह से खराब पड़ी एक्स-रे मशीन, मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

धर्मपुर (मंडी)। नागरिक अस्पताल धर्मपुर में पिछले लगभग पांच...

सरकाघाट–बल्याना मढ़ी बस सेवा बंद होने से लोगों में रोष, बहाली की उठी मांग

धर्मपुर (मंडी) सरकाघाट से प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे चलने वाली...