31 मई को होगी जिला परिषद व पंचायत समिति की मतगणना, अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया अंतिम प्रशिक्षण

Date:

धर्मपुर (मंडी)
जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को धर्मपुर कॉलेज स्थित मतगणना कक्ष में एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल की अध्यक्षता में अंतिम दौर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मतगणना कार्य में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में मास्टर ट्रेनर जैपाल तथा पुनीत शर्मा ने मतगणना में ड्यूटी निभाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान उन्हें मतगणना प्रक्रिया के दौरान अपनाए जाने वाले नियमों, सावधानियों तथा विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मतपेटियों की सुरक्षा, मतों की गिनती की प्रक्रिया, रिकॉर्ड संधारण तथा परिणाम घोषित करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

एसडीएम जोगिंदर पटियाल ने अधिकारियों से कहा कि मतगणना कार्य अत्यंत जिम्मेदारी वाला कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई जाएगी।

वहीं बीडीओ धर्मपुर बालम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इससे पहले भी मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा शुक्रवार को अंतिम दौर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि 31 मई को होने वाली मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।

प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...