पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का शानदार प्रदर्शन

Date:

जमा दो बोर्ड परीक्षा में तीनों संकाय का शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने लहराया परचम
चमन शर्मा
आनी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा जमा दो के परीक्षा परिणाम में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीनों संकाय—कला, वाणिज्य और विज्ञान—में विद्यार्थियों ने शानदार सफलता दर्ज की।कला संकाय में स्नेहा ने 472 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अंशिता ने 456 अंक लेकर द्वितीय तथा मुस्कान ने 453 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में साक्षी ठाकुर ने 470 अंक लेकर प्रथम, कर्ण ने 443 अंक के साथ द्वितीय तथा प्रियांशु ने 435 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।विज्ञान संकाय में जीतेश ठाकुर ने 454 अंक लेकर प्रथम, गौरव कुमार ने 417 अंक के साथ द्वितीय तथा लक्षिता ठाकुर ने 415 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।विद्यालय के 35 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, जबकि अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर, समस्त अध्यापक वर्ग एवं एसएमसी कार्यकारिणी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...