पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेने जयपुर पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां।

Date:

पीठासीन अधिकारियों की बैठक में भाग लेने जयपुर पहुँचे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां।

जयपुर:हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक में भाग लेने आज अपराह्न 4:30 बजे चण्डीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुँचे । जहाँ पर राजस्थान सरकार तथा राजस्थान विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कुलदीप सिंह पठानियां की कांस्टीटयूशन क्लब में अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिन्नदन किया। गौरतलब है कि 6 राज्यों की पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक 5 मई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जयपुर स्थित कांस्टीटयूशन क्लब में आरम्भ होगी। इस बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, ओडिसा तथा हिमाचल प्रदेश के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं।
इस बैठक में राज्य विधान मण्डलों की समितियों की कार्यप्रणाली के सशक्तिकरण हेतु गहन विचार – विमर्श एवं मंथन किया जाएगा तथा तदोपरान्त इसकी विस्तृत रिर्पोट लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को प्रेषित की जाएगी। समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य राज्य विधान मण्डलों में समिति की कार्यप्रणाली को कैसे सशक्त किया जाए के लिए विशेष रूप से किया गया है। बैठक को विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सम्बोधित करेंगे तथा इस बैठक में विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी का शानदार प्रदर्शन

जमा दो बोर्ड परीक्षा में तीनों संकाय का शत-प्रतिशत...

पंचायत चुनाव को लेकर एआरओ को दिया गया प्रशिक्षण, 7 मई से शुरू होंगे नामांकन

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से...