12वीं कला संकाय में प्रदेश भर में 10वां स्थान, 97.4% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
आनी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोठी की मेधावी छात्रा स्नेहा ठाकुर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कला संकाय में प्रदेश भर में 10वां स्थान हासिल किया है। स्नेहा ने 500 में से 487 अंक प्राप्त कर 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किए, जिससे विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।स्नेहा ठाकुर, सुपुत्री दीवान चंद एवं अनीता देवी, गांव खनेर डाकघर कोठी, तहसील आनी, जिला कुल्लू की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों ने स्नेहा की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। वहीं पाठशाला के अध्यापक और अध्यापिकाएं ने भी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया है।
स्नेहा की इस कामयाबी से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए उत्साहित होंगे।


