## ** ऊपरी शिमला से चुनी जाने वाली पहली महिला अधिवक्ता बनीं हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल रितु सिंह
**शिमला।** हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव परिणामों ने इस बार नया इतिहास रच दिया है। प्रदेश के विख्यात पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति भवानी सिंह की सुपुत्री और वरिष्ठ पत्रकार अनिल किमटा की धर्मपत्नी, अधिवक्ता रितु सिंह ने इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। वह ऊपरी शिमला क्षेत्र से बार काउंसिल की सदस्य के रूप में निर्वाचित होने वाली पहली महिला अधिवक्ता बन गई हैं।
### **विरासत को दी नई ऊँचाई**
रितु सिंह एक ऐसे परिवार से आती हैं जिसका प्रदेश के न्यायिक इतिहास में गहरा योगदान रहा है। उनके पिता न्यायमूर्ति भवानी सिंह हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के स्तंभ माने जाते थे, जिन्होंने महाधिवक्ता और बार काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दी थीं। रितु सिंह ने न केवल अपने पिता की इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाया है, बल्कि महिलाओं के लिए इस क्षेत्र में नए रास्ते भी खोले हैं।
### **51 अदालतों का सफर और अधिवक्ताओं का समर्थन**
अपनी जीत के बाद रितु सिंह ने प्रदेश के समस्त अधिवक्ता समुदाय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चुनावी अभियान के दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश की **51 अदालतों** में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं से रूबरू होने का मौका मिला। वर्तमान में रितु सिंह चंडीगढ़ हाईट कोर्ट की ओर से सुप्रीमकोर्ट में अतिरिक्त महाअधिवक्ता के तौर पर मनोनीत है। तथा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय शिमला में भी वकालत कर रहे है।
**अधिवक्ता रितु सिंह के शब्द:**
> “मैं हिमाचल प्रदेश के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का इस महापर्व में भारी मतदान के लिए आभार प्रकट करती हूँ। पिछले तीन महीनों के प्रवास के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। पूरे प्रदेश में जो मान-सम्मान और सहयोग मुझे मिला, उसके लिए मैं दिल की गहराइयों से आप सभी की ऋणी हूँ।”
>


