श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व: पर मुख्यमंत्री ने एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश

Date:

दैनिक आवाज जनादेश/कुरुक्षेत्र/संजीव कुमारी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। शनिवार को कुरुक्षेत्र में गुर्जर धर्मशाला में आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा है, जो हमें एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की भूमि को पावन बताते हुए कहा कि यह वही स्थान है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता का ज्ञान, जो कर्म, धर्म और सत्य की विजय का संदेश देता है, आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि आज जब हम नए हरियाणा के निर्माण की बात करते हैं, तो यह गीता का संदेश ही हमें प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज की सराहना करते हुए कहा कि इस समुदाय ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीकृष्ण ने ग्वाल-बालों के साथ मिलकर एकजुटता का संदेश दिया, उसी तरह गुर्जर समाज ने भी हर दौर में एकजुट होकर समाज और राष्ट्र हित में काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
समारोह में मुख्यमंत्री ने गुर्जर समाज की मांगों पर कई घोषणाएं की। उन्होंने गुर्जर धर्मशाला के लिए रास्ते की मांग पर कहा कि वह स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर इस सुविधा को दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने धर्मशाला द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट देने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई अन्य सभी मांगों को भी पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने दयालु योजना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 2020 परिवारों के खातों में 76 करोड़ रुपये की राशि भेजी है ताकि जिन परिवारों ने अपने परिजनों को खोया है, उन्हें कुछ राहत मिल सके।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका राजनीतिक जीवन और शालीनता अनुकरणीय है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा नेता अशोक कुमार गुर्जर सहित कई गणमान्य लोग और भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

धर्मपुर में एचआरटीसी बस हांफी, यात्रियों को झेलनी पड़ी...

**चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान ठाकुर ने ठोंकी ताल**

## **चुनावी हुंकार: जिला परिषद वार्ड गोरली-मडावग से ज्ञान...

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...