सड़क धंसने से उफनती खड्ड में गिरा टेंपो, 17 घंटे ठप रहा मंडी-कुल्लू हाईवे, 20 तक येलो अलर्ट

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल में भारी बारिश से दुश्वारियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भारी से भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कुल्लू में जवाहड़ के पास जिभी बाईपास पर सड़क धंसने से नाशपाती लेकर नई दिल्ली जा रहा टेंपो खड्ड में जा गिरा। टेंपो चला रहा उत्तर प्रदेश का शाहरुख लापता हो गया, जिसकी तलाश जारी है। वहीं, मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास 27 घंटे बाद बहाल हुआ मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे भूस्खलन की वजह से पांच घंटे बाद फिर से बंद हो गया।

करीब 17 घंटे बाद सोमवार दोपहर को इस हाईवे को बहाल किया जा सका। सोमवार को शिमला में भारी बारिश हुई। धर्मशाला, ऊना के अलावा प्रदेश के अन्य इलाकों में भी बादल बरसे। राज्य में 192 सड़कें, 745 जलापूर्ति योजनाएं और 65 ट्रांसफार्मर बंद रहे। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार 15 जुलाई को सोलन, शिमला और सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू, शिमला और सोलन के लिए येलो अलर्ट है। 16, 17 और 18 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी मौसम खराब रहेगा। 20 जुलाई तक के लिए प्रदेश भर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आनी में पंचायती राज चुनावों को लेकर द्वितीय पूर्वाभ्यास आयोजित

निर्वाचन अधिकारियों और कर्मियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण,...