डॉ. आरुषि जैन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

Date:

आवाज जनादेश/न्यूज ब्यूरो शिमला

पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ. आरुषि जैन ने रविवार सायं शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। आरुषि जैन हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डिजिटल गवर्नेंस क्षेत्र में अपने गहन अनुभव को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए अपनी अभिनव पहल ‘एआई सवेरा’ के बारे में जानकारी दी। यह एक ऐसा मंच है जो आम लोगों तक सरकारी सेवाएं सरल और सुलभ तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
डॉ. आरुषि जैन को एडवर्ड एस मैसन फेलो के रूप में चुना गया है और उन्हें जॉन एफ केनेडी स्कालर की विशिष्ट उपाधि भी प्राप्त हुई है। यह सम्मान विश्व स्तर पर बदलाव लाने वाले चुनिन्दा व्यक्तियों को ही दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने आरुषि जैन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की इस बेटी ने विश्व पटल पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियां देश व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि इस तकनीकी आधारित पहल से हिमाचल में सेवाओं की बेहतर पहुंच और जनता तक सरकारी सेवाएं पहुंचाने में लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ‘एआई सवेरा’ में जन भावनाओं का विश्लेषण, वर्चुअल अवतार और नीति निर्माताओं के लिए रियल टाईम एनालैटिक डेश बोर्ड जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं। यह मंच सेवा वितरण और जनसहभागिता के लिए एक प्रभावी उपकरण सिद्ध होगा।

डॉ. आरुषि जैन ने हावर्ड युनिवर्सिटी के हावर्ड कैनेडी स्कूल से मिड-करियर मास्टर्ज इन पब्लिक एडमिनिस्टेªशन की डिग्री प्राप्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पश्चिम बंगाल में पशु वध पर प्रतिबंध, आदेश न मानने पर जेल

पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालने के चार दिन बाद...

राज्यपाल की ईंधन संरक्षण पहल अनुकरणीय, प्रदेश सरकार को भी लेनी चाहिए प्रेरणा :

लोकभवन ने दिया सादगी, जवाबदेही और राष्ट्रहित का संदेश,...