तिंदी ग्राम पंचायत में धरती आभा जनजातीय अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उपमंडल उदयपुर की पंचायत तिंदी में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत धरती आभा जनजातीय अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, आयुष, पशु पालन, राजस्व, तहसील कल्याण, महिला एवं बाल विकास, खंड विकास कार्यालय, कृषि व बागवानी विभागों द्वारा लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों ने भी इन शिविरों का भरपूर लाभ उठाया जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य जाँच करवाई। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले स्थानीय ग्राम पंचायत लगभग 20 लाभार्थियों के राशनकार्डो की ई-केवाईसी की गई।

लोगों द्वारा राजस्व विभाग से विभिन्न प्रमाण पत्र, बागवानी विभाग द्वारा उद्यान कार्ड, 18 ग्रामीणों के आधार कार्ड अपड़ेट करवाने का कार्य किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में 21 व्यक्तियों का परीक्षण भी किया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।
परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास लाहौल अकांक्षा शर्मा ने बताया कि जनजातीय गौरव वर्ष के तहत 25 जून को ग्राम पंचायत उदयपुर में धरती आभा जनजातीय अभियान जागरूकता और लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान स्थानीय ग्राम पंचायत के निवासियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...