च्वाई में आयोजित जागरूकता शिविर में दी गयी योजनाओं की जानकारी
आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
प्रदेश सरकार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगारों को कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुंचा रही है। यह बात बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने च्वाई के वन विश्राम गृह में आयोजित जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि 90 दिन मनरेगा में कार्य करने वाले भी पंजीकरण के पात्र हैं।उन्होंने बताया कि विवाह सहायता, चिकित्सा सहायता, पेंशन, बेटी जन्म उपहार, छात्रवृत्ति, छात्रावास सुविधा, आवास अनुदान आदि योजनाओं के तहत पात्र श्रमिकों को 51 हजार से लेकर 5 लाख रूपए तक की सहायता प्रदान की जाती है। शिमला में श्रमिक कल्याण कार्यालय खोलने की मांग भी उन्होंने उठाई।
मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने श्रमिकों के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण आर्थिकी सुदृढ़ करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य से मिल्कफेड को लाभ मिलने की जानकारी दी।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पंकज परमार ने क्षेत्रीय पर्यटन की संभावनाएं साझा कीं। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम ने भी आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।रामपुर कार्यालय के अंतर्गत 22785 श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें आनी और निरमंड क्षेत्र अग्रणी हैं।इस मौके पर एसडीएम आनी लक्षण कनैत, बीडीओ राजेंद्र चौहान, बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, श्रम अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।


