युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका -रोहित ठाकुर

Date:

आवाज जनादेश /न्यूज ब्यूरो शिमला

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया है कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहाँ शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है वहीं खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है, जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है।
यह बात आज रोहित ठाकुर ने 49 वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट (रोहड़ू) के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय युवक मण्डल को इस आयोजन पर बधाई दी। प्रतियोगिता में बराल डबल ए ठियोग विजेता तथा रझाणा डायनेमिक उप-विजेता रही।

उन्होंने बताया कि हमारा प्रदेश एक पहाड़ी प्रदेश है और क्रिकेट जैसे खेल के लिए यहाँ पर समतल और बड़े मैदानो की कमी है। इसके बावजूद भी इस तरह की प्रतियोगिताएं करवाना एक प्रशंसनीय कार्य है और बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता शीलघाट तो अपने आप में एक ऐतिहासिक प्रतियोगिता है और अगले वर्ष यह प्रतियोगिता अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर जाएगी।

गौरतलब है कि बुशहर कप खेल कूद प्रतियोगिता एक ऐतिहासिक खेल प्रतियोगिता है। सन 1976 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में हर वर्ष खेल कूद गतिविधियां आयोजित की जाती रही है। इस प्रतियोगिता में कबड्डी और वॉलीबाल की प्रतिस्पर्धाएं भी होती रही हैं। इस वर्ष इस प्रतियोगिता में 32 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों के अतिरिक्त उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आये महिला मण्डलों की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।

प्रदेश सरकार खेलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

रोहित ठाकुर ने खेलों के विकास व संवर्धन पर बल देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार युवाओं में नशे की प्रवृति को लेकर चिंतित है और इसके उन्मूलन को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है। इसी सिलसिले में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल छात्रावास (छात्रा) जुब्बल में इस वर्ष से बैडमिंटन और कबड्डी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकें।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल बन रहा अग्रणी

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के गंभीर और प्रभावी निर्णयों के परिणामस्वरूप हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभर कर सामने आया है। एएसएआर की रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल पहले स्थान पर आया है और हाल ही में आई पीजीआई की रिपोर्ट में भी हिमाचल ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अतिरिक्त पिछले अढ़ाई वर्षों में सरकार ने अध्यापकों की अलग-अलग श्रेणीयों के हज़ारों पदों को भरा है। वर्तमान में 937 टीजीटी पदों की भर्ती प्रक्रिया और 6700 एनटीटी के पदों की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

विधायक रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र मोहन लाल ब्राकटा ने स्थानीय युवक मण्डल को इस आयोजन की बधाई दी और अगले वर्ष, जो कि इस प्रतियोगिता का 50वां वर्ष होगा, उसके लिए भी अग्रिम बधाई दी। उन्होंने बताया कि आने वाले सेब सीज़न के मद्देनज़र जितने भी लिंक रोड है, उन्हें दुरुस्त किया जायेगा, जिससे सेब कि फसल को बाजार तक पहुँचाने में समस्या न हो।
शील घाट में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के विषय में उन्होंने बताया कि यह एक महत्वपूर्ण विकास कार्य है और इसे शीघ्र पूरा किया जायेगा और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने नवयुवक मण्डल शील को 1 लाख रुपए और विधायक मोहन लाल ब्राकटा ने 50 हज़ार रुपए देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीम सिंह झौटा,स्थानीय पंचायत प्रधान ईश्वर सिंह भोलटा, नवयुवक मण्डल शील के प्रधान आर्श चौहान, चेयरमैन चमन चौहान सहित सभी सदस्य और उपमंडलाधिकारी रोहड़ू धर्मेश, डीएसपी प्रणव चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...