आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला
राधे राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर एक भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों, शिक्षकों व स्टाफ सदस्यों ने एकजुट होकर योगाभ्यास किया और “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम को सार्थक किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन समय में खुले मैदान में योग व प्राणायाम से हुई, जहां सैकड़ों विद्यार्थियों ने अनुशासित ढंग से योग के विभिन्न आसनों और ध्यान की विधियों का अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को सही तकनीक से आसनों के अभ्यास की जानकारी दी।संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा, “योग एक सम्पूर्ण जीवन शैली है जो हमें मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों प्रदान करता है। यह देखकर हर्ष होता है कि युवा पीढ़ी योग को आत्मसात कर रही है।” उन्होंने सभी को नियमित योग करने का संदेश भी दिया।छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि योग से उनकी पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ी है और मानसिक तनाव में कमी आई है। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को योग के शारीरिक लाभों से जोड़ा, बल्कि मानसिक संतुलन और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित किया।


