टीजीटी के 937 पदों को भरने के लिए आयोग ने मांगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी के 937 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग टीजीटी आर्ट्स मेडिकल और नॉन मेडिकल के पदों को भरने के लिए यह भर्ती करने जा रहा है। 30 मई से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर पाएंगे।

ऑनलाइन होगी भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से तमाम भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सैकड़ों पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। टीजीटी आर्ट्स के 437, टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पद और टीजीटी मेडिकल के 169 पद भरे जाने हैं। फीस इत्यादि की तमाम जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, हालांकि अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। 30 मई से यह जानकारी भी आयोग की वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के लिए सार्वजनिक कर दी जाएगी।

3 जुलाई तक आवेदन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी के 937 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। सरकार की नई भर्ती नीति के अनुसार ट्रेनी आधार पर इन पदों को भरा जाएगा। पात्र अभ्यर्थी 3 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

अधीनस्थ संबद्ध सेवाओं का परिणाम जारी, अब होगा दस्तावेज सत्यापन

राज्य लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ संबद्ध सेवाओं के 64 पदों को भरने के लिए ली मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। दस्तावेज सत्यापन के लिए 109 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया है। शाॅर्ट लिस्ट अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का रोल नंबर के आधार पर शेड्यूल जारी कर दिया है। दस्तावेजों का सत्यापन 17 से 19 जून तक होगा। चुनाव कानूनगो के 15, एक्सटेंशन ऑफिसर (इंडस्ट्री) के 9, असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के 35 और इंस्पेक्टर ऑडिटर के पांच पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 8 सितंबर 2024 को हुई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 1273 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित किया था। मुख्य परीक्षा 7 से 9 मार्च तक हुई। विभिन्न कारणों से 30 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी खारिज कर दी गई और 1243 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को मुख्य परीक्षा-2023 के लिए अंतिम रूप से स्वीकार कर लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...