बीएससी नर्सिंग में प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल से मिलेगा प्रवेश, काउंसलिंग पूरी तरह ऑनलाइन

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए प्रदेश में पहली बार प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल योग्यता का मापदंड होगा। इस बार प्रतिशतता की जगह परसेंटाइल को अपनाया गया है। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय ने इस संबंध में प्रोस्पेक्टस में भी जानकारी अपडेट कर दी है।

प्रतिशतता और परसेंटाइल में फर्क रहता है, लेकिन इस बार इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार प्रवेश परीक्षा के परिणाम में परसेंटाइल ही बीएससी नर्सिंग में दाखिला का आधार होगा। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक की ओर से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की 2,529 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 11 जून (बुधवार) को दो भाग (प्रातः और सायं) में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से करीब 1600 सीटें बीएससी नर्सिंग की भरी जाएंगी। यह सभी विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी एवं निजी संस्थानों में उपलब्ध हैं। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम योग्यता मानदंड में सामान्य वर्ग के लिए 50 परसेंटाइल, सामान्य वर्ग दिव्यांग के लिए 45 परसेंटाइल, एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 40 परसेंटाइल तय किया है।

अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में परसेंटाइल को अपनाया है। न्यूनतम योग्यता भी इंडियन नर्सिंग काउंसिल के निर्देशानुसार तैयार की गई है।

ऑफलाइन की जगह डिजिटल प्रमाणपत्र होंगे मान्य

संपूर्ण आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड से होगी। ऑफलाइन जारी किए बोनाफाइड हिमाचली और जाति प्रमाण पत्र काउंसलिंग के दौरान स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रदेश सरकार की ओर से ऑनलाइन जारी प्रमाण पत्र लाने होंगे। इसके अलावा ऑनलाइन ही एडमिट कार्ड होंगे। डाक से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच वस्तुएँ साथ जाती हैं?

मृत्यु के पश्चात मनुष्य के साथ मनुष्य की पाँच...

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार नहीं लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव

हिमाचल में अवैध कब्जे करने वाले 1.60 लाख परिवार...

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं

स्वास्थ्य सेवाओं पर सियासत और सिसकती संवेदनाएं राजेश रढाईक प्रधान...