पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू, पत्र भी सौंपेंगे

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है। इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सीएम सुक्खू पीएम मोदी से तुर्की से आ रहे सेब का मामला उठाएंगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखेंगे। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तुर्किये से आयातित सेब हिमाचल प्रदेश के बागवानों को प्रभावित करते हैं।

हिमाचल पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित

इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जाएगी और उन्हें पत्र भी साैंपा जाएगा। हम चाहते हैं कि बागवानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। तुर्किये के सेबों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है। हिमाचल प्रदेश सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल है। पर्यटक देवभूमि हिमाचल की पावन धरती पर आएं और मनमोहक नजारों व शुद्ध आबोहवा का लुत्फ उठाएं।

सरकारी कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य विभाग शिमला में ही रहेंगे। जीएसटी आयोग और अन्य जैसे नए कार्यालयों को (धर्मशाला) स्थानांतरित किया जाएगा। हमें शिमला में भीड़भाड़ कम करनी है। केवल शीर्ष अधिकारियों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, अन्य को उसी स्थान पर स्थानांतरित होने या रहने का विकल्प दिया जाएगा। कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद नई रिक्तियों को भरने के लिए भर्तियां की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल को कर्ज, घाटे और आर्थिक तबाही में धकेल चुकी है कांग्रेस सरकार : हर्ष महाजन

नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत चुनावों में कांग्रेस...