मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाने का किया आह्वान

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को छोटा शिमला स्थित संभोटा तिब्बती स्कूल में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। वैशाख पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें ‘अप्प दीपो भव’ का मंत्र दिया, जिसका अर्थ है ‘स्वयं अपने दीप बनो’। यह आत्मनिर्भरता का मूल मंत्र है, जो आज के युग में भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी प्राचीन काल में थीं। हिंसा, असहिष्णुता और अविश्वास से भरे इस युग में भगवान बुद्ध द्वारा दिया गया शांति, करुणा और सहिष्णुता का संदेश मार्ग दिखाता है। ये महज शिक्षाएं नहीं बल्कि जीवन जीने की एक कला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण इसी दिन हुआ था। एक ही दिन में ये तीन महान घटनाएं इस दिन को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण बनाती हैं।

भगवान बुद्ध का जीवन हमें यह सिखाता है कि करुणा, शांति और मानवता ही सच्चे धर्म के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में जहां भौतिक सुख-सुविधाएं तनाव और असंतुलन का कारण बनती है, ऐसे में भगवान बुद्ध का संदेश हमें शांति, सद्भाव और सच्चे सुख का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया। उन्होंने कह, ‘मैंने शिमला नगर निगम में 10 वर्षों तक पार्षद के रूप में कार्य किया है। मेरे कई मित्रों ने इसी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है और सर्दियों की छुट्टियों में हम यहीं क्रिकेट खेला करते थे’। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्सेरिंग पलकत नेगी और पेमा दोरजे को भारत-तिब्बत मैत्री अवार्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में तिब्बत, किन्नौर और लाहौल-स्पिति की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रमुख प्रतिनिधि लहाक्पा त्सेरिंग, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

सिरमौर: डॉ. बिंदल बोले- महात्मा बुद्ध ने दुनिया को दिया शांति का संदेश

महात्मा बुद्ध जयंती और बुध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नाहन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोली समाज सिरमौर इकाई और भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दौरान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके दिखाए रास्ते पर चलने की शपथ ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया। उनका जन्म सनातन में नौंवे अवतार के रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि शांति ही विकास का मार्ग और शांति ही प्रभु को पाने का मार्ग है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए न केवल शारीरिक और भौतिक शांति की बात की, बल्कि आध्यात्मिक शांति की भी बात की। बौद्ध धर्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है। जहां-जहां बौद्ध धर्म फैला वहां शांति की स्थापना हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुसूचित जाति महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोक रही कांग्रेस सरकार : नंदा

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद लाई गई नोटिफिकेशन...

प्रत्याशियों को वितरित हुए चुनाव चिन्ह राजनीतिक सरगर्मियां हुई तेज

धर्मपुर (मंडी) पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक...