जम्मू, अमृतसर के लिए अभी बंद रहेगी एचआरटीसी की रात्रि सेवा, जल्दबाजी नहीं करना चाहता निगम

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बावजूद तनाव की स्थिति को देखते हुए जम्मू, कटरा, पठानकोट, अमृतसर मार्ग पर एचआरटीसी की रात्रि सेवाएं अभी बहाल नहीं होंगी।अमृतसर और पठानकोट के लिए भी दिन में सवारियों को देखते हुए बसें भेजी जा रही हैं। पठानकोट से जसूर के लिए निगम प्रबंधन ने शटल बस सेवा शुरू की है, जिससे लोगों को यातायात संबंधी कोई दिक्कत पेश न आए। लेकिन जसूर से आगे कोई भी बस नहीं भेजी जाएगी। परिवहन निगम ने जनता से अपील की है कि वह रात की बजाय दिन में ही सफर करें। स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने पर ही इन रूटों पर बसों की आवाजाही होगी।

परिवहन निगम अमृतसर, जम्मू, कटरा और पठानकोट रूटों की समीक्षा कर रहा है। परिवहन निगम का मानना है कि ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इन रूटों पर सवारियों का अभी अभाव है। भारत और पाकिस्तान के बीच भले ही तनाव खत्म हो गया हो, लेकिन फिलहाल लोग रात को सफर करने से परहेज कर रहे हैं। दूसरा, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और धार्मिक स्थलों के लिए भी बसों के रूट समायोजित किए गए हैं। धीरे-धीरे सभी रूटों पर बसें भेजी जाएंगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रूटों की समीक्षा की जा रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही बसें की आवाजाही शुरू होगी। प्रतिदिन डिविजनल मैनेजर से रिपोर्ट मांगी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

खामेनेई के जनाजे की प्रक्रिया शुरू, अंतिम यात्रा के लिए ये शहर ही क्यों चुने?

आयतुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की प्रक्रिया शुरू...