महंगा हुआ सफर, 15 फीसदी बढ़ा सामान्य बस किराया, यहां जानें अब कितने रूपए चुकाने होंगे

Date:

आवाज़ जनादेश / न्यूज़ ब्यूरो शिमला

हिमाचल में बसों के न्यूनतम किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी के बाद राज्य सरकार ने लंबी दूरी के सामान्य किराये में भी 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। पहाड़ी क्षेत्र के लिए सामान्य बसों में 20 और मैदानी क्षेत्रों के किराये में 31 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। एसी डीलक्स और सुपर लग्जरी वॉल्वो बसों का किराया भी बढ़ाया गया है। राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और शुक्रवार से नई दरें लागू हो जाएंगी। राज्य में सामान्य किराया 22 जुलाई, 2020 के बाद बढ़ा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आरडी नजीम की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार साधारण बसों का मैदानी क्षेत्रों में सामान्य किराया 2.50 रूपए प्रति किलोमीटर की दर से लिया जाएगा, जो पहले 2.19 रूपए था। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्रों में किराया 1.60 रूपए की दर से लिया जाएगा। इससे पहले यह किराया 1.40 रूपए प्रति किलोमीटर था। वहीं, डीलक्स बसों के मैदानी क्षेत्र के किराये में 24 और पहाड़ी क्षेत्रों में 39 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने परिवहन निगम की आय बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है। इससे पहले परिवहन निगम ने न्यूनतम किराया 5 से बढ़ाकर 10 रूपए किया था। अब लंबी दूरी का सामान्य किराया बढ़ा दिया गया है।

किस क्षेत्र के लिए अब कितना लगेगा अनुमानित किराया

स्टेशन अब पहले
1. शिमला – धर्मशाला 615 535
2. शिमला – मंडी 382 333
3. शिमला – चंबा 977 850
4. शिमला – मनाली 701 610
5 शिमला- चंडीगढ़ 285 242
6 शिमला – दिल्ली 582 512

वॉल्वो

स्टेशन अब पहले
1. शिमला – चंडीगढ़ 488 425
2. शिमला – दिल्ली 1150 1000
3. शिमला – धर्मशाला 1071 932

स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड पर मिलती रहेगी छूट

निगम की बसों में सफर करने पर लोगों को स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड पर छूट पहले की ही तरह मिलती रहेगी। ग्रीन और सम्मान कार्ड पर 50 किलोमीटर के दायरे में छूट मिलती है। ग्रीन पर 25 और सम्मान कार्ड पर 30 प्रतिशत की छूट है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट लंबी दूर का सफर करने पर मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कांग्रेस के गिरते जनाधार से बौखलाए विक्रमादित्य सिंह : राकेश जमवाल

रामपुर, सुन्नी और अपने क्षेत्र में हार से परेशान...